Lok Sabha में हंगामे के बीच वित्त विधेयक 2023 पारित, निम्न सदन में बजट की प्रक्रिया पूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

नयी दिल्ली। लोकसभा ने शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच सरकार द्वारा लाये गये संशोधनों के साथ वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया और इसके साथ आगामी वित्त वर्ष के बजट की प्रक्रिया सदन में पूरी हो गयी। लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई। पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कराए। इस बीच कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्य अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग कर रहे थे और इससे संबंधित नारे लिखी तख्तियों को आसन के समक्ष आकर लहरा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Defamation के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल

इसके बाद सभा ने क्रमवार वित्त विधेयक से जुड़े सरकारी संशोधनों को मंजूरी दी और यथासंशोधित वित्त विधेयक 2023 को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। साथ ही सदन ने वित्त विधेयक पर विपक्षी सदस्यों द्वारा लाये गये संशोधन प्रस्तावों को ध्वनिमत से खारिज कर दिया। सदन ने बृहस्पतिवार को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों को और संबंधित विनियोग विधेयक को भी हंगामे के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी थी। आज वित्त विधेयक पारित होने के साथ निम्न सदन में वित्त वर्ष 2023-24 के बजट की प्रक्रिया पूरी हो गयी। लोकसभा में एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण द्वारा आम बजट 2023-24 पेश किए जाने के साथ ही बजट प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा