राहुल के सवाल पर वित्त मंत्री का जवाब, पांच वर्षों में की गई पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रश्न के उत्तर में सोमवार को कहा कि पिछले करीब पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की वसूली की गई है। गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने यह भी कहा कि 31 मार्च, 2018 को 10,36,187 करोड़ रुपये का एनपीए था जो 31 दिसंबर, 2019 की स्थिति के अनुसार घटकर 9,58,156 करोड़ रुपये हो गया।

गांधी ने छह लिखित प्रश्न किए जिनमें 50 चूककर्ताओं के नाम बताने की मांग के अलावा कर्ज की वसूली के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी गई है। गांधी के प्रश्नों के लिखित उत्तर में निर्मला ने कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने विगत चार वित्तीय वर्षों और चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5,12,687 करोड़ रुपये के कर्ज की वसूली की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1,56,692 करोड़ रुपये कर्ज की वसूली की गई।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा