Nirmala Sitharaman Daughter Wedding: सादे समारोह में हुई वित्त मंत्री की बेटी की शादी, PM Modi के करीबी हैं दामाद

By अंकित सिंह | Jun 09, 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी ने गुरुवार को कर्नाटक में एक साधे समारोह में शादी की। शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी में हिंदू विवाह रीति-रिवाजों का पालन किया गया था। उडुपी अदामरू मठ के संत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। खबरों के मुताबिक, बेंगलुरु के एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह में किसी भी राजनीतिक मेहमान को आमंत्रित नहीं किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: कांपेंगे दुश्मन जब आकाश में गरजेंगे हिंद के शूरवीर, सारे नेता चुनाव में व्यस्त, मोदी 21 जून को करने वाले हैं कौन सा बड़ा धमाका?

क्या करती है बेटी

सीतारमण की बेटी वांगमयी मिंट लाउंज में फीचर राइटर हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग से मास्टर डिग्री और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में एमएस किया है। सितंबर 2019 में, सीतारमण ने परकला के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। उन्होंने एक ट्वीट में उन्हें एक दोस्त, दार्शनिक और मार्गदर्शक बताया। "बेटियों के बारे में बहुत कुछ कह सकती हूं। मेरी बेटी के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर। एक दोस्त, दार्शनिक और एक मार्गदर्शक। सीतारमण के पति परकला प्रभाकर एक राजनीतिक अर्थशास्त्री हैं, जिन्होंने संचार सलाहकार के रूप में काम किया है और जुलाई 2014 और जून 2018 के बीच आंध्र प्रदेश सरकार में कैबिनेट रैंक के पद पर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि