वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, बताया- नहीं है चुनाव लड़ने के भी पैसे...

By रितिका कमठान | Mar 28, 2024

लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए इस बार केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टिकट नहीं मिला है। यहां तक की खुद निर्मला सीतारमण ने भी साफ कर दिया है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगी। ये बात खुद निर्मला सीतारमण ने बताई है।

उन्होंने कहा की पार्टी ने भी मेरी परेशानी समझी, जिसके मैं पार्टी की आभारी हूं। उन्होंने बताया की उनके पास अधिक धन नहीं है क्यूंकि मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी है, भारत की संचित निधि नहीं।" उन्होंने बताया कि मैंने भाजपा के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए जरूरी ‘‘उस तरह का धन नहीं हैं। मुझे यह भी समस्या है कि आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु। जीतने लायक विभिन्न मानदंडों का भी सवाल है... आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? मैंने नहीं कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं।’’ 

प्रचार में लेंगी हिस्सा

देश में 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव होने वाले है, जिसे देखते हुए निर्मला सीतारमण उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। बता दें कि पार्टी ने कई राज्यसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है, जिसमें पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव, राजीव चन्द्रशेखर, मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल हैं। निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा की सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पिछले दो साल में नहीं हुई किसी किसान की आत्महत्या: Mohan Charan Majhi

Dahi Handi 2026: Vajra Yoga में मनेगा दही हांडी का पर्व, जानें Shubh Muhurat और Puja Vidhi

केरल में भयानक हादसा: NH-66 पर खड़ी लॉरी में घुसी कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की कटी-फटी लाशें देखकर कांप उठे लोग!

विदेश मंत्री S Jaishankar 26 सितंबर को UNGA के उच्च स्तरीय सत्र में रखेंगे भारत का पक्ष