Finance Ministry का बीमा कंपनियों को निर्देश, शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2026

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों से ग्राहकों को कुशल सेवाएं देने के लिए शिकायतों का समय पर समाधान करने और निर्बाध तथा तेजी से दावा प्रसंस्करण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन कंपनियों को लाभदायक व्यवसाय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बाजार हिस्सेदारी बनाए रखते हुए तथा अपने खुदरा पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत करते की रणनीतियां बनानी चाहिए।

बैठक में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सीईओ और प्रबंध निदेशक आर दोरईस्वामी, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, (जीआईसी) के कार्यकारी निदेशक हितेश जोशी, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की सीएमडी गिरिजा सुब्रमण्यन, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एनआईसीएल) की सीएमडी राजेश्वरी सिंह मुनि और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीएमडी बी एस राहुल शामिल हुए।

इसके अलावा, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीएमडी संजय जोशी और एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड की सीएमडी लावन्या आर मुंदयूर भी उपस्थित थीं।

नागराजू ने युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने और उभरते जोखिमों के लिए कवरेज प्रदान करने हेतु नए, अभिनव और अनुकूलित उत्पाद विकसित करने की जरूरत बतायी।

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा