मासिक GST Return Form में बदलाव की तैयारी, सरकार 1 नवंबर से कारोबारियों से मांगेगी सुझाव

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

वित्त मंत्रालय मासिक ‘जीएसटी रिटर्न फॉर्म’ में प्रस्तावित बदलावों पर एक नवंबर से कारोबारियों की राय मांगेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के जीएसटी नीति प्रभाग के आयुक्त गौरव सिंह ने कहा कि विभाग जीएसटी ऑडिट प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की दिशा में भी काम करेगा।

सिंह ने कहा कि संशोधित जीएसटी रिटर्न फॉर्म एक नवंबर को ‘एमवाईजीओवी’ मंच पर सार्वजनिक परामर्श के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पर 30 नवंबर तक सुझाव दिए जा सकेंगे। संशोधित जीएसटी रिटर्न फॉर्म एक अप्रैल, 2027 से लागू होगा।

आठ अक्टूबर को हुई जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में लिए गए फैसलों से संबंधित अधिसूचनाओं और परिपत्रों की विधि विभाग ने जांच कर ली है। इन्हें शुक्रवार को सार्वजनिक किया जाएगा। सिंह ने साथ ही कहा कि आईटीसी श्रृंखला की अखंडता से जुड़ी समस्याएं दूर होने पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में आगे के सुधारों को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑडिट के संबंध में हमें समीक्षा करनी होगी।’’ जीएसटी नीति प्रभाग के आयुक्त ने कहा कि प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि करदाताओं को ‘‘परेशानी का सामना न करना पड़े।’’ फिलहाल, एक से अधिक राज्यों में कारोबार करने वाली कंपनियों को उन राज्यों के जीएसटी अधिकारियों द्वारा कई बार ऑडिट का सामना करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Kerala के Palakkad में अवैध पटाखा निर्माण के दौरान धमाका, मां-बेटे झुलसे और मकान ढहा

UP MLC Elections: 11 सीटों पर BJP-SP के बीच कांटे की टक्कर, 2027 का Semi-Final, जानें कौन कर सकता है वोट

दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, ठीक वैसे ही जैसे बिन लादेन रहता था: भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में सुधार कर पाकिस्तान को बेनकाब किया

President Droupadi Murmu पहुंचीं Raipur, Chhattisgarh में दो दिवसीय दौरे की शुरुआत