खरीफ बुवाई में कमी के बीच खाद्यान्न भंडार, कीमतों के प्रबंधन की जरूरत: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि खरीफ बुवाई में कमी के बीच कृषि जिंसों के भंडार के बेहतर प्रबंधन की जरूरत है। रिपोर्ट में साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि मुद्रास्फीति के मोर्चे पर आत्मसंतोष के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यानी महंगाई का सख्ती के मुकाबला करना चाहिए। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार भारत में मुद्रास्फीति का दबाव कम होता हुआ दिख रहा है।

खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि धान की बुवाई क्षेत्र में कमी के कारण इस साल खरीफ सत्र के दौरान भारत का चावल उत्पादन 1-1.2 करोड़ टन घट सकता है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के चलते घरेलू कीमतों में भी वृद्धि हुई। हालांकि, सरकार द्वारा समय पर किए गए हस्तक्षेपों के कारण घरेलू कीमतों में वृद्धि अपेक्षाकृत मामूली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, बाहरी दबाव कम होने के साथ ही, भारत में मुद्रास्फीति के दबाव भी कम होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Times Square पर भारतीय महिलाओं ने बिखेरे Saree के रंग, साड़ी गोज ग्लोबल का हुआ आयोजन

रेप के दोषी Gurmeet Ram Rahim फिर 21 दिन की फर्लो पर बाहर, 2017 के बाद 17वीं बार जेल से मिली राहत पर छिड़ा विवाद

Marathwada में बारिश की कमी से Sowing Area 3.5 लाख हेक्टेयर घटा, सोयाबीन पर जोर

Prabhasakshi NewsRoom: Iran के खिलाफ Trump ने शुरू किया Operation Economic Outcast, India-China पर भी पड़ेगा बड़ा असर!