बैंक धोखाधड़ी पर RBI के आंकड़े रिपोर्ट किए जाने वाले वर्ष के हैं, ना के घटित वर्ष के: वित्त मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि हाल में एक आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक धोखाधड़ी के आंकड़े, उनकी रपट लिखाए जाने के वर्ष के हैं। यह उनके घटित होने के वर्ष के नहीं हैं।

रिजर्व बैंक ने जानकारी दी थी कि 2018-19 में 6,800 बैंक धोखाधड़ी मामलों की रपट की गयी। यह मामले कुल 71,500 करोड़ रुपये के हैं। वित्त वर्ष 2017-18 में कुल 5,916 बैंक धोखाधड़ी के मामले सामने आये थे जिनका कुल मूल्य 41,167.03 करोड़ रुपये था। मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया कि यह मामले इन वर्षों में सामने आए यह उनके घटित होने का वर्ष नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प