मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना होगी ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 06, 2022

चंडीगढ़  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को भी अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा। इस योजना के ऑनलाइन होने से जरूरतमंद व्यक्ति जरूरी दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएससी या अंत्योदय सरल केंद्रों पर आवदेन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता योजना को ऑनलाइन करने बारे संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्मय से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को जल्द मिल रहा है। ऐसे में यह योजना ऑफलाइन होने से इसका लाभ लेने में अधिक समय लगता है, इसलिए सरकार का उद्देश्य है कि जरूरतमंद व्यक्ति तक इस योजना का जल्द लाभ पहुंचाने के लिए इसे अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए।

इसे भी पढ़ें: अपूरणीय क्षति, लता मंगेशकर जी आने वाले युगों तक लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी - गृह मंत्री अनिल विज

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद यह फार्म संबंधित जनप्रतिनिधि व जिला उपायुक्त के पास पहुंचेगा। इसके बाद यह आवेदन ऑनलाइन मोड में ही तहसीलदार व सिविल सर्जन से वैरिफिकेशन के बाद कमेटी के पास अंतिम निर्णय हेतु जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आवेदनकर्ता को राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद व्यक्तियों तक त्वरित मदद पहुंचाने के लिए यह सुविधा शुरू कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण