एअर इंडिया के लिए वित्तीय बोलियां 15 सितंबर तक मिल सकती हैं: मंत्री वीके सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि एअर इंडिया की बोली लगाने में रुचि रखने वाली इकाइयों (क्यूआईबी) की ओर से 15 सितंबर तक वित्तीय बोलियां आ सकती हैं। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने 27 जनवरी, 2020 को एअर इंडिया के लिए रुचि-पत्र (ईओआई) आमंत्रित किये थे।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने जारी किया आंकड़ा, 10 साल में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों में तीन लोगों की मौत

कोरोना वायरस महामारी के कारण कई बार इसके लिए समय-सीमा बढ़ाई गई। सिंह ने कहा, ‘‘लेनदेन सलाहकार को कई रुचि-पत्र मिले थे। 30 मार्च, 2021 को हिस्सेदारी खरीद समझौते (एसपीए) के मसौदे और प्रस्ताव के लिए आग्रह (आरपीएफ) को क्यूआईबी के साथ साझा किया गया था ताकि वे वित्तीय बोली सौंप सकें।’’ उन्होंने कहा कि इन इकाइयों की ओर से 15 सितंबर तक वित्तीय बोलियां आ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि