By अनन्या मिश्रा | Mar 11, 2026
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। यह नई शुरूआत और सकारात्मकता का शुभ अवसर है। साल 2026 में हिंदू नववर्ष का आगमन लोगों के मन में नई ऊर्जा और उम्मीदें लेकर आता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के मुताबिक साल के पहले दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाना मंगलकारी माना जाता है।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक इन वस्तुओं को घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन चमत्कारिक चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आपको हिंदू नववर्ष पर घर लाना चाहिए।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में श्रीयंत्र को धन, ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक माना जाता है। नए संवत्सर के लिए सिद्ध श्रीयंत्र घर लाना चाहिए। इसको लाल कपड़े पर अपनी तिजोरी या पूजा स्थल में रखें। यह उपाय आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है।
हिंदू धर्म में गोमती चक्र को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। हिंदू नए साल के दिन 11 गोमती चक्र लेकर इसको लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। यह उपाय करने से बेवजह खर्चों पर रोक लगती है और घर में बरकत बनी रहती है।
सामान्य नारियल में तीन आंखें होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एकाक्षी नारियल शुभ और दुर्लभ माना जाता है। एकाक्षी नारियल को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। नए साल के पहले दिन एकाक्षी नारियल को लाकर इसकी पूजा करके लाल कपड़े में लपेटकर धन स्थान पर रखना चाहिए। इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं।
मोरपंख भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। यह घर से नकारात्मक एनर्जी को दूर करने में मदद करता है। नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख लाकर पूर्व दिशा या फिर मंदिर में रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
हिंदू धर्म में दक्षिणावर्ती शंख को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन आप दक्षिणावर्ती शंख को घर लाकर पूजा घर में स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-शांति आती है। मान्यता है कि रोजाना इसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
ॐ नमो नारायणाय।।
श्रीमन नारायण नारायण हरि हरि।।
शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम।।