निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय बाजारों में भरोसा महत्वपूर्ण: सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

मुंबई| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार कोकहा कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय बाजारों में विश्वास और भरोसा महत्वपूर्ण है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार वित्त मंत्री ने यहां वित्तीय और पूंजी बाजार के प्रमुखों के साथ बातचीत के दौरान उनसे इस क्षेत्र को और मजबूत करने को कहा।

बयान में कहा गया कि उन्होंने संस्था निर्माण और वित्तीय बाजार को मजबूत करने तथा उसे निवेशकों के अनुकूल बनाने में बाजार प्रतिभागियों की भूमिका का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने बाजार प्रतिभागियों से दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने का आग्रह किया।

उन्होंने महामारी के दौरान वित्तीय बाजारों द्वारा दिखायी गयी मजबूती पर संतोष जताया।

बैठक में शेयर बाजारों, समाशोधन निगमों, डिपॉजिटरी, म्यूचुअल फंड उद्योग, शेयर ब्रोकरेज फर्म, मर्चेंट बैंकर और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के प्रमुख ​​​​शामिल थे। इससे पहले दिन में सीतारमण ने उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियों, बड़े करदाताओं और पेशेवरों के साथ बातचीत की।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र