उन्नाव मामला: भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में 8 ट्विटर खातों और उनके यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2021

 उन्नाव (उप्र)। उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में कथित रूप से झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में आठ ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि बबुरहा गांव में हुई घटना के मामले में आठ ऐसे ट्विटर खाते चिह्नित किए गये हैं, जिनके माध्यम से इस मामले में कथ्गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गयी थी। उन्‍होंने बताया कि इन सभी ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। उन्‍होंने बताया कि जिन ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्‍टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आम्बेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर खाते शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर