कानपुर में निर्माणाधीन भवन को गिराने के मामले में बजरंग दल, विहिप नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन की दीवार को गिराने और वहां हंगामा करने को लेकर पुलिस ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सहित कई हिंदुवादी संगठनों के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। अकबरपुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि शनिवार को तहसीलदार रणविजय सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर 70-80 अज्ञात लोगों के अलावा बजरंग दल के जिला संयोजक (कानपुर देहात) गौरव शुक्ला सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सिंह ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने फर्नीचर और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के अलावा अस्थायी टिन-शेड और एक नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया।

केडीए के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) अवनीश कुमार सिंह ने भी पूर्वानुमति के बगैर और नक्शा मंजूर कराए बिना पिछले कई महीनों से अवैध रूप से निर्माण करने के लिए संजय जोसेफ नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। सिंह ने बताया, ‘‘पिछले कई महीनों से बन रहे ढांचे को 16 जून को सील कर दिया गया था। अधिकारियों ने जांच में पाया था कि नक्शे की मंजूरी के बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि परिसर को सोमवार को फिर से सील कर दिया गया है और पुलिस से अनुरोध किया गया है कि भविष्य में वहां कोई और निर्माण न हो।

प्रमुख खबरें

Daniil Medvedev के बाहर होने से Novak Djokovic ने China Open रिकॉर्ड 33-0 किया

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा BJD ने, Form 6 विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का दिया हवाला

PM Modi ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति Guy Parmelin को गुलमर्ग, कोणार्क और येऊर चीज किए भेंट

Tata Steel अपनी अनुषंगी NINL में करेगी 40000 करोड़ रुपये का निवेश