शिवराज सिंह चौहान के चुनावी रोड शो में अनुमति की शर्तों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

इंदौर। जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार शाम आयोजित चुनावी रोड शो में अनुमति की शर्तों और कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला भाजपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ दर्ज किया गया है जिसके आवेदन पर सांवेर कस्बे में मुख्यमंत्री के रोड शो की अनुमति दी गई थी। सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी संतोष कुमार दूधी ने बताया कि सोमवार शाम निकाले गए रोड शो को इन शर्तों पर मंजूरी दी गई थी इसमें केवल पांच वाहन शामिल होंगे और शारीरिक दूरी व कोविड-19 से बचाव के अन्य दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: इमरती देवी बोली आत्महत्या कर लूंगी, कमलनाथ और अजय सिंह पर हो हरिजन एक्ट के तहत कार्यवाही 

थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के रोड शो में नियम-शर्तों के कथित उल्लंघन पर स्थानीय भाजपा नेता दिनेश भावसार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज किया गया। इस नेता के आवेदन पर ही मुख्यमंत्री के चुनावी रोड शो की अनुमति दी गई थी। सांवेर, सूबे के उन 28 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है जहां तीन नवंबर को उप चुनाव होने हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर मुख्य चुनावी भिड़ंत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व लोकसभा सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। वे क्रमशः भाजपा और कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

प्रमुख खबरें

US Defense Department Reshuffle | पेंटागन में बड़ा फेरबदल! रक्षा सचिव Pete Hegseth ने आर्मी चीफ General Randy George से मांगा इस्तीफा

Jan Vishwas Bill 2026: PM मोदी का बड़ा दांव- पुराने कानूनों की बेड़ियाँ टूटीं, जन विश्वास विधेयक को बताया सुगम जीवन का आधार

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

Akshar Patel से हुई Bowling में बड़ी चूक, Sameer Rizvi ने बचाई लाज, Delhi की रोमांचक जीत.