दिल्ली पुलिस ने JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें क्या हैं आरोप ?

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने जेएनयूएसयू प्रमुख आइशी घोष और 19 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल पुलिस ने यह एफआईआर सुरक्षाकर्मियों पर हमला और सर्वररूम को नष्ट करने को लेकर की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने यह एफआईआर जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर 5 जनवरी के दिन दर्ज की है। 

गौरतलब है कि रविवार शाम हुई हिंसा में जेएनयूएसयू प्रमुख आइशी घोष समेत कई अन्य लोग जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। फिलहाल सभी छात्रों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह कैंपस लौट गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा