पूर्णिया में दलित नेता की हत्या मामले में तेजस्वी, तेजप्रताप सहित छह के खिलाफ FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र में एक दलित नेता की हत्या मामले में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। केहाट थाना क्षेत्र में रविवार सुबह नकाबपोश अपराधियों ने दलित नेता शक्ति मलिक के घर में घुसकर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने इस मामले में तेजस्वी प्रसाद यादव एवं तेजप्रताप यादव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। केहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार मण्डल ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी के बयान के आधार पर तेजप्रताप, तेजस्वी, अनिल कुमार साधु (राजद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष), मनोज, सुनिता और कालो पासवान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि मलिक की पत्नी ने राजनीतिक साजिश के तहत अपने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया और कई नेताओं के नाम लिए। उन्होंने कहा कि उनके पति राजद से निकाले जाने के बाद एक निदर्लीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा और अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर आनंद पांडेय ने वारदात स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया था। पुलिस ने वारदात स्थल से एक खोखा और देशी कट्टा बरामद किया है। हाल ही में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद से निष्कासित कर दिए गए मलिक पडोसी जिले अररिया के रानीगंज विधानसभा से चुनाव लडने की तैयारी में थे।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव