एक्ट्रेस पायल घोष के आरोपों के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By रेनू तिवारी | Sep 23, 2020

मुम्बई। अभिनेत्री पायल घोष के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कश्यप पहले ही इन आरापों को ‘‘ निराधार’’ बता चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अभनित्री के अपने वकील नितिन सातपुते के साथ पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्सोवा पुलिस थाने में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376(I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: पायल घोष सेक्शुअल हैरसमेंट केस मे अनुराग के खुलकर सपॉर्ट में आईं एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन

सातपुते ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘ अंतत: आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से रोकने.... और महिला का शील भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’ अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वहीं, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें ‘‘खामोश’’ करने का प्रयास करार दिया है। कश्यप के वकील ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप, इन गलत आरोपों से बेहद दुखी हैं, ये पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं।

प्रमुख खबरें

आयोजक की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते Chenthi कार्यक्रम में नहीं गया: VD Satheesan

CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?

Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

AIMIM छोड़ Congress में आए Asim Waqar, बोले- ओवैसी की पार्टी असल में BJP को फ़ायदा पहुँचाती है