चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के लिए DK Shivakumar के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज: Election Commission

By Prabhasakshi News Desk | Apr 20, 2024

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के खिलाफ यहां एक आवासीय सोसाइटी के निवासियों को ‘वोट के बदले जल आपूर्ति’ का कथित वादा करने के लिए आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

इसमें कहा गया है कि चुनाव में रिश्वतखोरी और अनुचित प्रभाव के लिए भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत आरएमसी यार्ड पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो क्लिप में शिवकुमार को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया था कि वह एक व्यावसायिक सौदे के लिए आए हैं और यदि आवासीय सोसाइटी के 2,510 घर के करीब 6,424 वोट उनके उम्मीदवार के पक्ष में गए, तो वह आश्वस्त करते हैं कि कावेरी नदी से जल आपूर्ति और नागरिक सुविधा स्थल की समस्या का समाधान तीन महीने के भीतर कर दिया जाएगा। शिवकुमार के भाई डी के सुरेश लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु ग्रामीण से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल