पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दतिया में एफआईआर दर्ज

By दिनेश शुक्ल | Oct 06, 2020

दतिया। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज हो गई है। प्रदेश के दतिया जिला प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये एफआईआर सोमवार को दतिया जिले की भांडेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा में हाईकोर्ट के निर्देशों के विपरीत 100 से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने को लेकर हुई है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार में एक अक्षर से हो गया 110 करोड़ का घोटाला

वही कांग्रेस का आरोप है की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की लोकप्रियता से डर कर प्रशासन पर कार्रवाई करने के लिए दबाव डाला है। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहा इस समय जिले में आचार संहिता लगी हुई है। चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन काम कर रहा है। ऐसे में किसी राजनीतिक दबाव की बात करना मूर्खतापूर्ण है। दरअसल, हाईकोर्ट ने कोरोना काल के बीच हो रही चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ को लेकर लगाई गई जनहित याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा था की यदि कोरोना काल में किसी राजनीतिक सभा में 100 से अधिक लोगों की भीड़ एकत्र होती है तो आमजन फोटो खीच कर शिकायत कर सकता है, जिसके आधार पर पुलिस एवं प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल