पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के खिलाफ पुराने मामले में FIR हुई दर्ज, कांग्रेस ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। जीतू पटवारी पर पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न करने की धारा 353, 294 के तहत केस दर्ज किया है।

दरअसल जीतू पटवारी पर नगर निगम के स्वास्थ प्रभारी उत्तम यादव की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला 2 दिन पुराना है। ऐसा आरोप लगाया गया है कि दुर्गा नगर में दवा छिड़काव के वक़्त विधायक जीतू पटवारी ने उत्तम यादव से अभद्रता की थी। 

आपको बता दें कि जीतू पटवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने से कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। कांग्रेस ने दो टूक लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दे दी है कि कल भी आएगा। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि राजनैतिक और प्रशासनिक दबाव के बाद साधारण मामले में जीतू पटवारी के खिलाफ 3 दिन बाद एफआईआर दर्ज करना सरकारी चरित्र के संदिग्ध होने का स्पष्ट प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्र, कहा- कर्तव्य पथ पर अविचल कर्मयोगी हैं मोदी जी 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पूर्व मंत्री,विधायक जीतू पटवारी जी के खिलाफ साधारण मामले में राजनैतिक,प्रशासनिक दबाव के 3 दिन बाद हुई FIR सरकारी चरित्र के संदिग्ध होने का स्पष्ट प्रमाण!याद रहे भ्रष्टों-बेईमानों की फ़ौज ने बर्रे के छत्ते में हाथ डाला है,कल भी आएगा?”

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold