स्वर्ण आभूषण के आपूर्तिकर्ता से लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जौहरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सोने के आभूषण की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति से 93.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक जौहरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कई बार याद दिलाने के बावजूद आरोपी ने आपूर्तिकर्ता को खरीदे गए सामान के लिए 93.5 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर Youth Congress का दिल्ली में प्रदर्शन

कश्मीर पर जुबान संभाल के... पाकिस्तान को जाकर सलाह दें, इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया

दुर्घटना और सख्त कार्रवाई (व्यंग्य)

Pitru Paksha 2026 से पहले घर से बाहर कर दें ये 4 अशुभ चीजें, Vastu नियम का करें पालन