बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाली चयनित महिला शिक्षकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

By सुयश भट्ट | Aug 19, 2021

भोपाल। भोपाल में बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना चयनित महिला शिक्षकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने 27 चयनित महिला शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने चयनित महिला शिक्षकों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं के तहत नामजद अपराध दर्ज किया है।

दरअसल चयनित महिला शिक्षकों के खिलाफ बुधवार को बगैर सूचना और अनुमति के बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पर हबीबगंज थाना में मामला दर्ज किया गया। प्रदेश भर की चयनित महिला शिक्षक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने भोपाल पहुंची थी। जहां राखी का थाल सजाकर महिलाएं बीजेपी कार्यालय पहुंची थी।

वहीं चयनित महिला शिक्षक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधकर उनसे तोहफे के रुप में अपनी लंबित नियुक्ति की मांग करने पहुंची थी। दिनभर चले प्रदर्शन के बाद देर रात 27 चयनित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें:बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन में हुआ लाठीचार्ज, कांग्रेस ने साधा निशाना और कहा- मामा कंस का अंत है नजदीक 

आपको बता दें कि सितंबर 2018 की तत्कालीन शिवराज सरकार ने प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था। इससे पहले की परीक्षा के नतीजे आते, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन गई और नतीजों पर तलवार लटक गई। 

इस बीच मध्यप्रदेश में घटे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कोरोना का संकट आड़े आ गया और नियुक्तियों पर फिर संदेह के बादल मंडराने लगे। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद जुलाई 2020 में नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ी और चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ लेकिन महज़ 3 दिन बाद ही इसे भी रोक दिया गया।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला

Main Vaapas Aaunga के मुरीद हुए Anurag Kashyap, इम्तियाज़ अली को लिखा खास नोट, बोले- आई लव यू मटनखोर