राहुल गांधी को निशाना बना कर फेसबुक पोस्ट लिखने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बना कर लिखे गये फेसबुक पोस्ट के आलोक में पुलिसने दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज किये हैं। अधिका​रियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी भूपेंद्र चतुर्वेदी नामक व्यक्ति के खिलाफ की गयी है। वह बेंगाली घाट इलाके का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी मोना

यह मामला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुकेश ढांगर ने मथुरा कोतवाली में करायी थी। उन्होंने बताया कि दूसरा मामला चौधरी संकेत अग्रवाल के खिलाफ दर्ज किया गया। यह मामला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं अधिवक्ता उमेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें: वंचित बच्चों की मदद के लिये वर्ल्ड कप का बल्ला नीलाम करेंगे राहुल

शिकायतों में कहा गया है कि पोस्टों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावानायें आहत हुयी है और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी :संशोधन: अधिनियम की धारा 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा