छह दशकों से अधिक समय से बरेली में रह रही पाकिस्तानी मूल की महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने छह दशकों से अधिक समय से रह रही पाकिस्तान में जन्मी एक महिला के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने बिना भारतीय नागरिकता के आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज बनवा लिए थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जांच के दौरान बारादरी इलाके के सूफी टोला में फरहत सुल्ताना मिली जिसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था और उसके पास भारतीयता का कोई प्रमाण नहीं हैं। इसके बावजूद उसने आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिए। यह क़ानूनी रूप से गलत है। इस सम्बन्ध में बारादरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गयी है।

उधर, फरहत सुल्ताना ने दावा किया “मुझे पाकिस्तानी मत कहो, मैं हिन्दुस्तानी हूं फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा ने पुलिस के सामने खुद को भारतीय बताया। उसका कहना है कि मेरा जन्म भले ही 1961 में पाकिस्तान में हुआ था , लेकिन मैं सिर्फ आठ महीने की थी जब बरेली आ गई थी। मैंने पाकिस्तान को कभी नहीं देखा। मेरा पूरा जीवन भारत में बीता है। मेरी आंखें भारत में खुलीं, मैं यहीं पली-बढ़ी हूं। मुझे पाकिस्तानी न कहा जाए, मैं हिन्दुस्तानी हूं और मुझे अपने देश में ही रहना है।

फरहत सुल्ताना का दावा है कि वे बीते 64 वर्षों से बरेली में रह रही हैं। इस दौरान उन्होंने आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा लिए, जिससे उन्हें स्थानीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा था।

प्रमुख खबरें

पायलट पर भड़के ट्रंप-नेतन्याहू..मुस्लिम देश को उड़ाने का किया ऐलान!

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता को Azad Maidan में प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता