बिहार में ईवीएम की फोटो खींचने, सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान ईवीएम की तस्वीरें खींचने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संबंधित जिलों की पुलिस ने अलग-अलग बयानों में कहा कि मतदान के दौरान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की तस्वीरें खींचना और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना आदर्श आचार संहिता तथा अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन है।

पुलिस ने यह भी बताया कि ये लोग मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन लेकर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। सारण पुलिस के अनुसार, छह नवंबर की सुबह करीब सवा 10 बजे सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान कुछ सोशल मीडिया अकाउंट से चुनाव संबंधी भ्रामक एवं अनुचित सामग्री पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली।

इन अकाउंट से ईवीएम से जुड़ा वीडियो साझा किया गया था, जिसमें एक राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करते हुए वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया था। पुलिस ने कहा कि इस तरह की पोस्ट निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और यह सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने तथा विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास माना जाता है।

सारण साइबर थाना ने संबंधित प्रोफाइल धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सारण पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का वीडियो, फोटो या सामग्री जो निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करती हो, उसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े