छात्र आंदोलन भड़काने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2024

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर 11 नवंबर से पांच दिन तक हुए छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों को भड़काने के उद्देश्य से भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 11 नवंबर से लोक सेवा आयोग के सामने छात्र आरओ-एआरओ और पीसीएस (प्रारंभिक) की परीक्षा एक दिन कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

छात्रों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम के विभिन्न चैनलों से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति में बाधा डाली जा सके। प्राथमिकी में उक्त चैनल के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर संलग्न किए गए हैं।

ल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को शुरू हुआ छात्र आंदोलन, आयोग द्वारा पीसीएस-प्री की परीक्षा एक ही दिन में कराने और आरओ-एआरओ की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा के साथ शुक्रवार को समाप्त हो गया।

प्रमुख खबरें

घरेलू PNG Connection बढ़ाने को सरकार ने शुरू की APM Gas प्रोत्साहन योजना

DFCCIL ने NCR और गुजरात के बीच शुरू की नई Parcel Train सेवा, मुंबई तक पहुंचेगा सामान

Bareilly में Law Student पर हलाला का दबाव बनाने और मारपीट पर FIR

Mahua Moitra विवाद में सांसद अरविंद सावंत ने Om Birla को पत्र लिखा