दिल्ली: रोहिणी के बुद्ध विहार के एक मकान में लगी आग, दमकल कर्मी सहित तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी इलाके के एक मकान में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद चार लोगों को बचाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग बुझाने के अभियान के दौरान एक अग्निशमन कर्मी झुलस गया।

इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा के 12 जिलों ने प्राप्त किया 'हर घर जल' का लक्ष्य

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। चार लोगों को बचा लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11