नोएडा में इंडिया बुल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2022

नोएडा (उप्र)। नोएडा के सेक्टर 18में स्थित इंडिया बुल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बुधवार अपराह्न को भयंकर आग लग गई तथा अग्निशमन विभाग एवं पुलिस ने फंसे हुए 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 20 थानाक्षेत्र के सेक्टर 18 मार्केट में स्थित एक वाणिज्यिक भवन के दूसरे तल पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के कार्यालय में शार्ट सर्किट की वजह से बुधवार अपराह्न को आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद चार दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लग गयीं तथा अंदर फंसे 10 लोगों को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें: यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहली बार नहीं होंगे ये चार दिग्गज

नोएडा के कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 के बाजार के एक भवन आग लगने से वहां काफी देर तक अफरातफरी जैसा माहौल रहा। जहां पर आग लगी थी उस भवन के आसपास के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी देर तक परेशान रहे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत