Delhi Keshav Puram Fire | दिल्ली के केशवपुरम में चार मंजिला इमारत में लगी आग, सूझबूझ से बचाई गई तीन लोगों की जान

By रेनू तिवारी | Jun 29, 2026

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में रविवार देर रात चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद वहां फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को रात करीब दो बजकर तीन मिनट पर लॉरेंस रोड स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। इसके बाद मौके पर दो दमकल वाहन, पानी के दो टैंकर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन भेजा गया।

एक अलग घटना में, 24 जून को राजधानी के उद्योग भवन इलाके के पास झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझाने के लिए करीब 20 फायर फाइटिंग यूनिट्स को मौके पर भेजा गया। ANI से बात करते हुए फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया कि प्रभावित इलाका सेना भवन के पास है और इसका इस्तेमाल मजदूरों के लिए अस्थायी रहने की जगह के तौर पर किया जा रहा था।

उन्होंने कहा, "यह सेना भवन के पास है और मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी निर्माण है। उनका कैंप यहीं लगा है। यहां छोटे LPG सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं, इसलिए हम आग लगने की सही वजह नहीं बता सकते, लेकिन इन दोनों में से कोई एक वजह हो सकती है। इसमें करीब 25 गाड़ियां शामिल थीं... आग बुझाने में करीब तीन घंटे लगे।" सोमवार तड़के दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक मीटर बोर्ड में आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की। 

प्रमुख खबरें

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन

बिना रिश्वत नौकरी चाहिए तो Yogi Adityanath को तीसरी बार CM बनाएं: OP Rajbhar