Ghazipur Fire | गाजिपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, बीजेपी-आप ने एक दूसरे पर साधा निशाना

By रितिका कमठान | Apr 22, 2024

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भीषण आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बूझाने में जुटे हुए है। ये आग गाजीपुर लैंडफिल साइट में रविवार की देर शाम को लगी और धीरे धीरे भड़कती रही। आग लगने के बाद राजनीतिक सियासत भी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर हमला बोल रहे है।

बीजेपी ने बोला हमला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में नगर निगम चुनाव से पहले 31 दिसंबर तक लैंडफिल साइट को खाली करने का वादा किया था। बीजेपी ने आरोप लगाया कि लैंडफिल की ऊंचाई को बढ़ाया है। यानी ये गाजीपुर लैंडफिल साइट से कूड़ा कम नहीं हो रहा बल्कि बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 65 मीटर थी। 

स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी

पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट’ (कचरा एकत्र करने की जगह) पर भीषण आग लगने के कुछ घंटों बाद सोमवार को भी वहां से धुएं का घना गुबार उठ रहा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम ‘लैंडफिल’ में भीषण आग लग गई।

लैंडफिल’ के करीब रहने वाले कई लोगों ने गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की है। डीएफएस ने कहा, ‘‘हमारी टीम वहां हैं और आग को पूरी तरह से बुझाने का काम कर रही हैं। बता दें कि आग लगने की सूचना रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली। शुरुआत में हमने दो दमकल गाड़ियां भेजी थीं, लेकिन बाद में आठ दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर