मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में दुकानों में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025

दक्षिण मुंबई के लोकप्रिय क्रॉफर्ड मार्केट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ दुकानों में आग लग गयी। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एल टी रोड स्थित बाजार में देर रात दो बजकर 13 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित क्रॉफर्ड मार्केट शहर के सबसे प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक है।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में