मेरठः दौराला स्टेशन पर यात्री ट्रेन के दो डिब्बों-इंजन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

मेरठ। सहारनपुर से दिल्ली जा रही यात्री ट्रेन के दो डिब्बों में शनिवार सुबह दौराला स्टेशन पर आग लग गई। डिब्बों में लगी आग इंजन तक भी पहुंच गई थी। रेलवे कर्मियों ने यात्रियों की मदद से तत्काल डिब्बों को इंजन से अलग किया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक आर.पी.शर्मा ने पीटीआई-को बताया शनिवार सुबह 5:30 बजे सहारनपुर से चली यात्री ट्रेन सुबह 7:10 बजे दौराला स्टेशन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दौराला के पास ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं उठने लगा था जिसके बाद ट्रेन को (दौराला) स्टेशन पर रोका गया।

इसे भी पढ़ें: असम: अलकायदा से जुड़े जेहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में पांच गिरफ्तार

रेलवे अधीक्षक के अनुसार घटना में किसी यात्री के जान-माल की सूचना नही है। घटना के बाद रेल यातायात रोक दिया गया था,जो कि फिलहाल चालू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

वो कमरे में आयी और किस किया, मैंने बनाया वीडियो, सुसाइड नोट में IPS ट्रेनी का बड़ा दावा, ब्लैकमेलिंग के आरोपों के बाद पिया जहर

Dharmendra Pradhan का नहीं होगा इस्तीफा! कितना कामयाब रहा CJP का चलो संसद आंदोलन ?

मैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा