Kishanganj : रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, महिला और तीन बच्चों की जलकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2024

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के पौआखाली इलाके में एक घर में रसोई गैस के एक सिलेंडर के अचानक फटने के बाद लगी आग में 30 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों की जलकर बुधवार सुबह मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली इलाके के ननकार गांव में एक घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के अचानक फटने से हुए हादसे में चार लोगों की जान जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की है। 

इसे भी पढ़ें: बेटी के साथ बलात्कार के जुर्म में पिता को तिहरे आजीवन कारावास की सजा

वरिष्ठ अधिकारी विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन एलपीजी सिलेंडर की कंपनी को भी पत्र लिखेगा, ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी मामले की जांच की जा सके। सिंगला ने कहा कि हाल के दिनों में जिले में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को कानून के मुताबिक हरसंभव सहायता मुहैया कराएगा।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा