Kolkata के बड़ाबाजार में एक रासायनिक गोदाम में आग लगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बड़ाबाजार इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 2.45 बजे बॉनफील्ड रोड के पास स्थित गोदाम से घना काला धुआं उठता हुआ देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि अंदर बड़ी मात्रा में रसायनों का भंडार होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

अधिकारी ने बताया, शुरुआत में दो दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगाई गईं। बाद में, आग तेज होने पर सात गाड़ियों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा, गोदाम में रासायनिक पदार्थ होने के कारण आग बुझाने के लिए पानी के बजाय फोम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह गोदाम घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है और एहतियात के तौर पर आसपास के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Iran War से खाड़ी में हड़कंप, Private Jet से भागने को अमीर दे रहे 2 लाख Euro

खो रहे होरी के पूर्वांचली रंग

Happy Holi 2026 | दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15,000 जवान तैनात, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं

Share Market Opening Bell | शेयर बाजार में ब्लैक वेडनेसडे! युद्ध के डर से सेंसेक्स 1700 पॉइंट टूटा, निवेशकों के 9.3 लाख करोड़ डूबे