Delhi के नरेला में फैक्टरी में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूते बनाने की एक फैक्टरी में आग लग गई जिसके बाद दमकल सेवा की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लगभग 150 वर्ग गज क्षेत्र में फैली इस इमारत में एक भूमिगत तल, भूतल और ऊपर दो मंजिलें थीं। अधिकारी ने कहा, ‘‘मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और आग पर रविवार देर रात करीब दो बजकर 30 मिनट पर काबू पा लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन