झारखंड में एक स्कूल के छात्रावास में लगी आग, 25 लड़कियां बाल-बाल बचीं

By Renu Tiwari | Aug 18, 2025

झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार सुबह एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास के एक कमरे में आग लग गई। इस घटना में कम से कम 25 छात्राएं बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरियातू की इन छात्राओं के बिस्तर और अध्ययन सामग्री आग में जलकर खाक हो गईं। सुबह करीब छह बजे आग लगने का पता चला।

उन्होंने बताया कि एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। बरियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों और छात्रों ने दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: नोएडा: महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, फोटो प्रसारित करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

छात्रावास के कमरे में रहने वाली सभी 20 से 25 छात्राएं आग लगने की घटना के दौरान शारीरिक प्रशिक्षण के लिए मैदान में थीं। शुरुआती जांच से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।’’ स्कूल अधिकारियों ने बताया कि छात्रावास में कुल 221 छात्राएं रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया