तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में लगी भीषण आग लगी, यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

नयी दिल्ली। हरियाणा को असौटी स्टेशन में हैदराबाद...नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस के दो डिब्बों में बृहस्पतिवार को आग लग गई। एक्सप्रेस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि सुबह सात बज कर 43 मिनट पर ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। आग पर काबू पाया जा चुका है। कुमार ने बताया ‘‘ट्रेन संख्या 12723 हैदराबाद नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस को सुबह सात बज कर 43 मिनट पर पीछे से नौवें डिब्बे के पहियों से धुआं और आग की लपटें निकलने की वजह से असौटी और बल्लभगढ़ के बीच रोक दिया गया था। स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है।’’

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल