Tamil Nadu: मदुरै में LIC Building में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

मदुरै में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार रात आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दमकल और बचाव विभाग के सूत्रों ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए जुटीं।

यहां एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विभाग को रात करीब आठ बजकर 40 मिनट पर घटना की सूचना मिली और आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गई हैं।’’ दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें