पिछली सरकारें राम भक्तों पर चलवाती थीं गोलियां, भाजपा बनवा रही मंदिर : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2021

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए बुधवार को कहा कि पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन मौजूदा सरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है। योगी ने भाजपा की जन विश्वास यात्रा के दौरान एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा पिछली सरकारें राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवा रही है।

इसे भी पढ़ें: महबूबा ने ‘आज के भारत’की तुलना पाकिस्तान में जनरल जिया के शासन से की

योगी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में सरकारी नौकरियों का विज्ञापन निकलते ही चाचा और भतीजा वसूली पर निकल पड़ते थे और माफिया सक्रिय हो जाते थे लेकिन अब निष्पक्ष काम होता है। मुख्यमंत्री ने सोनभद्र को कुल 512 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 167 करोड़ रुपए की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 345 करोड़ की 50 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रमुख खबरें

Meta ने PM Modi का वीडियो हटाने पर मांगी माफी, ग्लोबल अफेयर्स चीफ Joel Kaplan ने स्वीकारी गलती

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश