Delhi Fire Incidents | दिल्ली में आग का तांडव! अप्रैल में घटनाओं में 73% का भारी उछाल, चार महीनों में 32 ने गंवाई जान

By रेनू तिवारी | May 04, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं ने डरावना रूप अख्तियार कर लिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) द्वारा जारी 'कॉल समरी 2026' के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल के महीने में आग लगने की घटनाओं में 73 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: RSS Role in Bengal Election | बंगाल में 'कमल' खिलने के पीछे RSS की मौन साधना: 2 लाख बैठकें और 'निर्भीक मतदान' का वह अभियान जिसने पलट दी बाजी

आग लगने की घटनाओं, पशुओं कोबचाने और अन्य सहायता सहित आपातकालीन कॉलों की कुल संख्या भी अप्रैल में बढ़कर 3,914 हो गई। जनवरी से अप्रैल तक डीएफएस को आईं कॉलों की कुल संख्या 12,008 रही। अधिकारियों के मुताबिक, अप्रैल में हुई इस वृद्धि का संबंध बढ़ते तापमान और कूड़े में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि से हो सकता है। आंकड़ों से पता चला है कि कूड़े में आग लगने की घटनाएं जनवरी में 441 से बढ़कर अप्रैल में 725 हो गईं। हताहतों की संख्या के संदर्भ में, मार्च में आग लगने की घटनाओं के कारण सबसे अधिक 15 मौतें दर्ज की गईं, इसके बाद जनवरी और फरवरी में छह-छह और अप्रैल में पांच मौतें हुईं।

इसे भी पढ़ें: Horoscope 05 May 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

मई में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें दो परिवारों के नौ लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि एयर कंडीशनर के फटने से आग लगी। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान सभी आपातकालीन श्रेणियों में कुल मौतों की संख्या 428 रही। आग लगने की घटनाओं के बढ़ने के बावजूद, कर्मियों की त्वारित कार्रवाई से 837 लोगों की जान बचाई जा सकी। सिर्फ अप्रैल में ही 261 लोगों को बचाया गया।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा