ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग, मदद को आगे आये टेनिस और क्रिकेट सितारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावितों की मदद के लिये निक किर्गियोस और क्रिस लिन की अगुवाई में टेनिस और क्रिकेट जगत के सितारे आगे आये हैं जिन्होने अपने हर ऐस या छक्के पर नकद मदद देने का ऐलान किया है। अभी तक आग में कम से कम 18 लोग मारे गए हैं। किर्गियोस ने इस सत्र में लगाये हर ऐस पर 140 डालर देने की घोषणा की है। वहीं आस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर ने कहा कि मैं हर ऐस के लिये 250 डालर दूंगी क्योंकि मैं उतने ऐस लगा नहीं पाऊंगी जितने तुम लगाओगे।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने सिर्फ 14 टेस्ट में जड़ा अपना चौथा शतक

एटीपी कप टूर्नामेंट के निदेशक टाम लार्नर ने कहा कि दस दिवसीय टूर्नामेंट में लगाये जाने वाले हर ऐस पर राहत कोष में सौ डालर दिये जायेंगे। वहीं आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच यहां शुरू हुए तीसरे टेस्ट में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस आग मे मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देने के लिये हाथ में काली पट्टी बांधी। लिन और ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश टी20 टूर्नामेंट के दौरान हर छक्के पर 250 डॉलर देने की घोषणा की। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान