इंदौर के मैकेनिक नगर के गैराज में लगी आग, चार बसें जलकर खाक

By दिनेश शुक्ल | Mar 13, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के भमोरी स्थित आदर्श मैकेनिक नगर में देर रात एक गैरेज में भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग से चार बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग ने पास के एक गैरेज को भी चपेट में ले लिया और पास में ही खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आ गई। आग में जली सभी बसें अलग-अलग लोगों की हैं, जो रिपेयरिंग के लिए गैरेज पर लाई गई थीं।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में हुनर हाट का हुआ उदघाटन, शिवराज बोले हुनरमंदों का शहर, हुनर की कद्र करना जानता है

बताया जा रहा है गैराज में बसों को ठीक करने का काम किया जाता है। घटना वाली रात यहां पर चार बसें सुधरने के लिए आई थीं। लेकिन रात में अचानक गैराज में आग लग गई। गैरेज से लगकर ही चौकीदार की झोपड़ी है, जिसमें वह घटना के समय आराम कर रहा था। आग देख वह तत्काल झोपड़ी से बाहर निकला और आसपास के लोगों सहित मालिक को कॉल कर सूचना दी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गैराज में आग लगी होगी। हालांकि पुलिस आगजनी की घटना की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल