राजकोट में मरम्मत कार्य के दौरान अस्पताल में आग, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

राजकोट। गुजरात के राजकोट शहर में मरम्मत कार्य के दौरान एक निजी अस्पताल में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक मनन फर्टिलिटी अस्पताल की चार मंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब आग लगी तब अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं था।

इसे भी पढ़ें: वैध वीजा पर पाकिस्तान गए कश्मीरी युवक आतंकवाद रोधी अभियानों में मारे गए : अधिकारी

राजकोट नगर निगम के दमकल अधिकारी आर बी भट्टी ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग के कारण अस्पताल में रखे कुछ कंप्यूटर, बिजली के तार, पंखे और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

मोदी अलग किस्म के नेता हैं…कनाडा के पीएम मार्क कार्नी हुए कायल

Iran के साथ कौन-से देश हैं? US-Israel के साथ कौन-से देश खड़े हैं, तटस्थ रुख वाले देशों के नाम क्या हैं?

Iran Crisis से सहमी दुनिया, Hormuz में तनाव के बाद अब Azerbaijan पर ड्रोन से हमला

होली पर रंग डालने को लेकर बाराबंकी में बवाल... दो पक्ष भिड़े, 11 घायल