By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021
तिरुवनंतपुरम। मेंगलुरु-तिरुवनंतपुरम मालाबार एक्सप्रेस के पार्सल (मालवहन) डिब्बे में रविवार को यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर आग लग गई। रेलवे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित उतारने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।