Delhi में पटाखों पर लगा बैन तो BJP बोली, सिर्फ दिखावटी कदम उठा रही केजरीवाल सरकार, जल्दबाजी में हुआ फैसला

By अंकित सिंह | Sep 09, 2024

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत 1 जनवरी तक हरित पटाखों सहित सभी पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसका मतलब साफ है कि इसबार भी दिवाली में आप पटाखें नहीं जला पाएंगे। राय ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग दीये जलाकर और मिठाइयां बांटकर दिवाली मनाएं। उन्होंने कहा कि हमें त्योहार धूमधाम से मनाना है लेकिन हमें प्रदूषण को भी नियंत्रित करना है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: हरियाणा के AAP प्रमुख ने गठबंधन पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को भी चेताया

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछले वर्षों का अनुभव बताता है कि पटाखों पर प्रतिबंध दिल्ली के लोगों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाता और बड़े पैमाने पर पटाखे जलाए जाते हैं, इसलिए सरकार को पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्रोत्साहित करने की संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा कि प्रतिबंध में पटाखों की ऑनलाइन बिक्री एवं आपूर्ति पर भी पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जाएगी। राय ने बयान में कहा कि पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर पाबंदी एक जनवरी 2025 तक लागू रहेगी।

प्रमुख खबरें

जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

CSMIA Terminal 1 अक्टूबर से होगा बंद, Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट होंगी उड़ानें

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी