Thane में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में लगी आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी महेश पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भिवंडी के खोनी गांव स्थित औद्योगिक इकाई में सुबह करीब पांच बजकर 45 मिनट पर आग लगी।

भिवंडी निजामपुर शहर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) का एक सिलेंडर फट गया, जिससे एक दमकलकर्मी को मामूली चोटें आईं। दमकलकर्मी का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार, Gautam Gambhir बोले- ये है भविष्य

T20 World Cup: USA के खिलाफ जब भारतीय टीम फंसी, Suryakumar Yadav बने संकटमोचन

14 साल के Vaibhav Suryavanshi का वर्ल्ड रिकॉर्ड, फिर क्यों दूर है Team India? जानें ICC का नियम

Galwan conflict के बीच चीन पर गुप्त परमाणु परीक्षण का आरोप, अमेरिका का बड़ा दावा