भाजपा की जीत पर श्रीनगर की सड़कों पर हुई आतिशबाजी, कश्मीरियों ने लगाये 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे

By नीरज कुमार दुबे | Dec 04, 2023

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न देशभर में पार्टी कार्यकर्ता मना रहे हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। श्रीनगर की सड़कों पर जब 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तो वह दृश्य देखने लायक था। प्रभासाक्षी से बात करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि हर राज्य में लोग भाजपा की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी जब चुनाव होंगे तो भाजपा की ही जीत निश्चित है। कश्मीर के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँच रहा है और पहली बार हमें लग रहा है कि सरकार नागरिकों के जीवन में कितनी सहायक होती है।

प्रमुख खबरें

MP High Court के आदेश से 14% हुआ OBC Quota, 13% रोके गए पदों पर अनारक्षित भर्ती होगी

Taiwan के समर्थन में उतरी European Parliament, Kaja Kallas से सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की अपील

Jio Platforms IPO में 1065 से 1119 रुपये Price Band तय, जुटेंगे 30213 करोड़

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य