कोलकाता नगर निगम के मेयर होंगे फिरहाद हकीम, ममता बोलीं- अगले साल 10 दिन पहले शुरू होगा दुर्गोत्सव

By अंकित सिंह | Dec 23, 2021

पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हकीम को कोलकाता का महापौर बनाया गया है जबकि सांसद माला रॉय कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष होंगी। इस अवसर पर ममता बनर्जी ने निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक भी की। भाजपा और सीपीएम पर हमला करते हुए ममता बनर्जी ने निर्वाचित पार्षदों से कहा कि बीजेपी और सीपीएम को बात ज्यादा करने और काम कम करने की आदत है। सभी होर्डिंग्स को हटाने की जरूरत है और शहर साफ-सुथरा होना चाहिए। यूनेस्को से मान्यता मिलने के बाद दुर्गा पूजा शुरू होने से 10 दिन पहले समारोह शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने में अच्छा काम किया। कोलकाता कॉर्प के रिपोर्ट कार्ड की हर 6 महीने बाद समीक्षा की जाएगी। अगर कोई काम नहीं कर रहा है, तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम के चुनाव में भी शानदार विजय हासिल की है और तीसरी बार सत्ता पर कब्जा कर लिया है। कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करीब 72 फ़ीसदी वोट मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात