America Gun Violence । न्यूयॉर्क में एक सबवे स्टेशन पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, बच्चों समेत पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2024

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी के एक सबवे स्टेशन पर सोमवार को किशोरों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शाम करीब साढ़े चार बजे ब्रॉन्क्स में एक प्लेटफॉर्म पर हुई जब शहर के सभी स्टेशन पर स्कूल से आ रहे बच्चों की भीड़ होती है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का UAE दौरा, जानिए पूरा कार्यक्रम, राजदूत ने दोनों देशों के रिश्तों पर क्या कहा?

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो गोलीबारी शुरू हो गयी। केम्पर ने बताया, ‘‘दरवाजे खुले और समूह में शामिल कम से कम एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चलायी। लोग ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागने लगे तथा प्लेटफॉर्म पर और गोलियां चलायी गयीं।’’ घटनास्थल से फरार हुए कम से कम एक हमलावर की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UNSC में भारत ने West Asia संघर्ष पर जताई गहरी चिंता

Amritsar को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने किया सीमा पार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अत्याधुनिक हथियार बरामद, 5 संदिग्ध गिरफ्तार

Connaught Place में कॉजपा के मार्च से पहले Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Ramayana New Posters out | भगवान राम बने रणबीर कपूर और रावण के रूप में छाए यश, सामने आया दूसरा इंटरनेशनल ट्रेलर